Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जीवन की सीख:सिद्धार्थ शुक्ला की डेथ पर बोलीं आरती सिंह- सिड के आकस्मिक निधन से मैंने फ्यूचर में जीना और शादी या बच्चों की चिंता करना छोड़ दिया है

आरती सिंह ने बिग बॉस 13 के दौरान सिद्धार्थ शुक्ला के साथ एक खास दोस्ती का रिश्ता शेयर किया था। वो भी उनमें से एक हैं, जो उनके निधन से अभी भी शॉक में हैं। हाल ही में, एक इंटरव्यू में बातचीत के दौरान आरती ने साझा किया कि सिद्धार्थ के आकस्मिक निधन ने उन्हें प्रजेंट में जीना सिखाया है। साथ ही यह भी सिखाया है कि शादी और बच्चों के बारे में चिंता नहीं करनी चाहिए, जो वो पहले करती थीं।

आरती ने फ्यूचर के लिए जीना बंद कर दिया है

आरती सिंह कहती हैं, “मैं एक ऐसी व्यक्ति हूं जो कभी प्रेजेंट में नहीं जीती है। मैं हमेशा फ्यूचर के बारे में सोचती हूं। मुझे फ्यूचर के बारे में डर है- शादी और बच्चों का। अब मुझे लगता है कि प्रेजेंट में रहना बेहतर है। आप भगवान के प्लान्स के बारे में नहीं जानते हैं। मैंने फ्यूचर के लिए जीना बंद कर दिया है। अब, मैं हर रोज उठती हूं और सोचती हूं कि मैं ऐसा क्या करूं कि मैं खुश हो सकूं। दूसरे दिन की तरह, मैंने एक साड़ी पहनी थी गणपति के लिए। मैं गणपति के लिए अपने सबसे करीबी दोस्त के घर गई थी। मैं काम के बारे में नहीं सोच रही हूं। मैं काम करना चाहती हूं, मैं पैसा कमाना चाहती हूं, क्योंकि मैं ट्रैवल करना चाहती हूं। मुझे ट्रैवल करना पसंद है और मुझे दुनिया देखनी है। मुझे घर नहीं चाहिए…बन गया तो भगवान की कृपा है। मैं बस खुश और स्वस्थ रहना चाहती हूं। “

आरती आभी भी विश्वास नहीं कर पा रहीं हैं कि सिद्धार्थ इस दुनिया में नहीं हैं

आरती आगे कहती हैं, “यह फैमिली के लिए एक बड़ा लॉस है और यह दुर्भाग्यपूर्ण है। हम सब अभी भी इसे स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं। अभी भी इस पर विश्वास करना मुश्किल है। यह इंडस्ट्री और फैन्स के लिए सबसे बड़ा लॉस है, लेकिन निश्चित रूप से फैमिली से ज्यादा नहीं है। अब मैं यह सोचती हूं कि किसी के लिए दिल में दुश्मनी ना रखूं।”

बिग बॉस ओटीटी में आखिरी बार नजर आए थे सिद्धार्थ

सिद्धार्थ शुक्ला का 2 सितंबर को हार्ट अटैक पड़ने से निधन हो गया है। वो 40 साल के थे। हार्ट अटैक के बाद उन्हें मुंबई के कूपर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि बुधवार रात सोने से पहले उन्होंने कुछ दवाएं ली थीं। इसके बाद ही उनकी हालत बिगड़ती चली गई थी। हालांकि सिद्धार्थ को आखिरी बार रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी और डांस दीवाने में देखा गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *