Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

‘जुग जुग जियो’:वरुण धवन ने पिता डेविड धवन के साथ ‘द पंजाबन’ गाने पर किया डांस

वरुण धवन, कियारा आडवाणी की फिल्म ‘जुग जुग जियो’ का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म का गाना ‘द पंजाबन’ रिलीज हो गया है। इसी बीच एक्टर वरुण धवन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमे वो अपने पिता डेविड धवन के पंजाबन सांग पर डांस करते हुए नजर आ रहे है। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें, फिल्म ‘जुग जुग जियो’ 24 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म में आपको फैमिली ड्रामा के साथ रोमांस, इमोशन और कॉमेडी का मसाला देखने को मिलेगा। कियारा आडवाणी, वरूण धवन, नीतू कपर के अलावा इस फिल्म में अनिल कपूर, मनीष पॉल और प्राजक्ता कोली अहम भूमिका में नजर आएंगे।