नई दिल्ली
फुटवियर ब्रांड कैंपस एक्टिववियर (Campus Activewear) का आईपीओ (इनीशियल पब्लिक ऑफरिंग) अगले हफ्ते मंगलवार, 26 अप्रैल 2022 को ओपन हो रहा है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, कैंपस एक्टिववियर आईपीओ (Campus Activewear IPO) का प्राइस बैंड प्रति इक्विटी शेयर 278 रुपये से 292 रुपये फिक्स किया गया है। कंपनी का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए गुरुवार 28 अप्रैल 2022 तक ओपन रहेगा।
लिस्टिंग के लिए अप्रूव हुए हैं टोटल 4,79,50,000 शेयर
कंपनी ने पिछले साल ड्राफ्ट रेड हेयरिंग प्रास्पेक्टस (DRHP) फाइल किया था, जिसमें कैंपस एक्टिववियर लिमिटेड ने इस पब्लिक इश्यू के जरिए प्रमोटर्स और मौजूदा शेयरहोल्डर्स की तरफ से 5.1 करोड़ इक्विटी शेयरों के ऑफर फॉर सेल (OFS) का प्रस्ताव किया था। हालांकि, लिस्टिंग के लिए अप्रूव्ड हुए शेयरों की कुल संख्या 4,79,50,000 है। इस OFS में शेयर ऑफर करने वाले कैंपस शूज के प्रमोटर्स में हरि कृष्ण अग्रवाल और निखिल अग्रवाल शामिल हैं। ओएफएस में ऑफर किए गए इक्विटी शेयर्स में TPG ग्रोथ III SF Pte लिमिटेड और QRG एंटरप्राइजेज लिमिटेड शामिल हैं।