Thursday, May 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जूनियर शूटिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप में दिखाया दम; वीडियो कॉल कर मम्मी-पापा को पदक दिखाया

भोपाल

पेरू के लीमा में चल रही शूटिंग की जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में भोपाल की बेटी प्रसिद्धि महंत ने सिल्वर मेडल जीता है। गुरुवार रात 12 बजे प्रसिद्धि ने डॉक्टर पिता और मां को वॉट्सऐप पर वीडियो कॉल कर अपना मेडल दिखाया। प्रसिद्धि ने कहा- यह मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा दिन है। मेडल देख पिता, मां और बहन खुशी से झूम उठे। प्रसिद्धि ने वर्ल्ड चैंपियनशिप में पहला मेडल जीता है, जबकि इससे पहले नेशनल चैंपियनशिप में गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज को मिलाकर 10 मेडल जीत चुकी हैं।

50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन जूनियर महिला में गोल्ड मेडल के लिए प्रसिद्धि का मुकाबला USA की खिलाड़ी से था। कुछ ही पॉइंट से वह गोल्ड जीतने से चूक गईं, लेकिन देश के लिए सिल्वर मेडल जीतने में कामयाब रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *