Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जेल में बंदी के साथ मारपीट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

  • बंदियों के परिजनों ने जिला कलक्टर-पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन
    हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)।
    जिला कारागृह में बंदियों के साथ हुई मारपीट के मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर भीम आर्मी भारत एकता मिशन सदस्यों के बैनर तले बंदियों के परिजनों की ओर से बुधवार को जिला कलक्टर व जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा गया। तहसील अध्यक्ष इकबाल खान के नेतृत्व में अधिकारियों से मिले बंदियों के परिजनों का कहना था कि बंदी बनवारी लाल किसी मुकदमे में जिला करागृह में बंद है। मंगलवार को मक्खन लाल ने जब दूरभाष के माध्यम से अपने भाई बनवारी लाल से बात की तो पता चला कि जेल में किसी अन्य बंदी की ओर से बनवारी लाल से काफी बुरे तरीके से मारपीट की गई है। बंदी बनवारी लाल के परिजन मक्खन सिंह के अनुसार जब जिला कारागृह के अधिकारियों को मारपीट की सूचना दी गई तो दोषी बंदियों पर किसी भी प्रकार की नहीं की गई। इससे उनके हौसलें और बुलंद होते जा रहे हैं। वहीं पार्टी के तहसील अध्यक्ष इकबाल खान ने आरोप लगाते हुए कहा कि जिला कारागृह में बंद बंदी सुरक्षित नहीं हैं जो कि जेल प्रशासन की नाकामी को दशार्ता है। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी जेल में बंदियों में आपस में लड़ाई-झगड़े होने के कई मामले सामने आ चुके हैं। ऐसे में कहा जा सकता है कि जिला कारागृह में बंदी सुरक्षित नहीं हैं। ज्ञापन में मांग की गई कि बंदी बनवारी लाल के साथ मारपीट करने वाले दोषी बंदियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। साथ ही चेतावनी दी कि यदि इस मामले में किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई तो भीम आर्मी की ओर से पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव किया जाएगा। इस मौके पर जिला महासचिव सतपाल जोगपाल, कृपाल सिंह भारतीय, दिनेश कुमार आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *