माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर के सह संस्थापक जैक डोर्सी ने सोमवार को कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद कंपनी के बोर्ड ने मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी (सीटीओ) पराग अग्रवाल को कंपनी का नया सीईओ नियुक्त करने का एलान किया है। इसके बाद कंगना रणौत की खुशी का ठिकाना नहीं है। ट्विटर पर बैन हो चुकीं कंगना का नया सोशल मीडिया पोस्ट वायरल हो रहा है।