नई दिल्ली
चुनाव आयोग के एक एलान ने सभी का ध्यान खींचा है। जिसमें कहा गया है कि वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगों और कोरोनावायरस से प्रभावित लोगों को घर से वोट करने की सुविधा मिलेगी। पांच राज्यों के चुनावों की तारीखों का एलान करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने कहा कि उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में ये सुविधा दी जाएगी।
यहां हम आपको डोर स्टेप वोटिंग के बारे में बता रहे हैं कि आखिर कैसे कोई व्यक्ति घर बैठे ही वोट दे सकता है।