Tuesday, September 1निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

ज्ञानवापी विवाद के बीच क्या कुतुब मीनार परिसर में होगी खुदाई? केंद्र ने बताई सच्चाई

नई दिल्ली | 

काशी की ज्ञानवापी मस्जिद में पाए गए कथित ‘शिवलिंग’ के बाद अब कुतुब मीनार (Qutub Minar) को लेकर छिड़े विवाद के बीच इस ऐतिहासिक परिसर में भी खुदाई कर हकीकत जानने की मांग जोर पकड़ने लगी है। हिन्दू संगठनों का कहना है कि परिसर में अनेक मूर्तियां विभिन्न स्थानों पर रखी हुई हैं। बीते दिनों हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने इस परिसर के पास हनुमान चालीसा पाठ करके कुतुब मीनार का नाम बदलकर ‘विष्णु स्तंभ’ रखने की मांग की थी।