Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

महिला ने दिखाई ऐसी चालाकी कि बैग लूटने आए बदमाश रह गए हक्के-बक्के

नई दिल्ली | 

बाइक सवार लुटरें की तो आपने कई वीडियो देखी होगी जिसमें दो लोग बाइक से आते हैं और बैग छीनकर भाग जाते हैं। लेकिन इस बार महिला ने ऐसा चालाकी दिखाई कि लुटेरों की कोशिश नाकाम साबित हुई। दरअसल हुआ ये कि बाइक सवार दो लोग एक महिला का बैग छीनने आए। महिला को आभास हो गया कि दो लोग उसके साथ लूटपाट के इरादे से उसकी तरफ आ रहे हैं। महिला ने तुरंत अपना बैग एक छत पर फेंक दिया। इतना देखते ही बदमाश उल्टे पैर वापस भाग गए। इस तरह महिला ने खुद को लूट से बचा लिया। सोशल मीडिया पर ये वीडियो शेयर किया गया है जिसे अबतक 3.6 लाख लोग देख चुके हैं।