Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

झारखंड में जज की हत्या का आरोपी गिरफ्तार:ऑटोचालक ने गुनाह कबूला, केस की जांच SIT करेगी; हाईकोर्ट ने कहा- कोताही हुई तो केस CBI को सौंपेंगे

धनबाद

झारखंड के धनबाद में जिला एवं अतिरिक्त न्यायाधीश उत्तम आनंद की हत्या की मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का कहना है कि इनमें से एक ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। झारखंड पुलिस के प्रवक्ता अमोल बी होमकर ने बताया कि ऑटो चालक लखन वर्मा और उसके सहयोगी राहुल वर्मा को गिरफ्तार किया गया है। लखन ने स्वीकार किया है कि उसने ऑटो से जज को धक्का मारा था।

ADG ऑपरेशन संजय आनंद लाटकर की अगुआई में SIT का गठन किया गया है। इस टीम में बोकारो DIG और SSP धनबाद को भी शामिल किया गया है। धनबाद पुलिस की फोरेंसिक टीम और CID भी तफ्तीश में जुटी ह

हाईकोर्ट जांच की निगरानी करेगा
इस मामले में धनबाद के जज ने हाईकोर्ट को लेटर लिखा था। इस पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने DGP और धनबाद के SSP को तलब कर पूरे मामले की जानकारी ली। सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने कहा कि अगर इस मामले की जांच में किसी भी वक्त लगा कि कोताही हो रही है तो इसे CBI को सौंप दिया जाएगा।

चोरी के ऑटो से मारा गया था धक्का
धनबाद पुलिस ने जज को टक्कर मारने वाले ऑटो को बुधवार देर रात गिरिडीह से बरामद कर लिया। जांच में पता चला है कि ऑटो मंगलवार को चोरी हुआ था और बुधवार सुबह 5.08 बजे जज उत्तम आनंद को टक्कर मार दी गई। वे सुबह पांच बजे वॉक पर निकले थे। बाद में घर से कुछ दूरी पर ही वे खून से लथपथ मिले। घटना के डेढ़ घंटे के बाद कुछ युवकों ने जज को अस्पताल पहुंचाया। वहां इमरजेंसी में घंटे भर इलाज के बाद उन्हें सर्जिकल ICU में भर्ती किया गया और सुबह 9.30 बजे उनकी मौत हो गई।

घटनास्थल का DIG और SSP ने मुयायना किया। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

घटनास्थल का DIG और SSP ने मुयायना किया। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

गैंगस्टर समेत 15 अपराधियों का केस देख रहे थे उत्तम आनंद
उत्तम आनंद होटवार जेल में बंद गैंगस्टर समेत 15 बड़े अपराधियों के मामलों की सुनवाई कर रहे थे। उनके पास लंबित केसों में कई हाई प्रोफाइल मर्डर और आदतन अपराधियों के मुकदमे भी शामिल थे। उन्होंने दो मामलों में दो सगे भाइयों समेत तीन लोगों को उम्रकैद की सजा सुनाई थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के जज उत्तम आनंद के सिर पर भारी चीज से चोट के निशान मिले हैं।

अस्पताल में मौजूद जज उत्तम आनंद के रिश्तेदार और न्यायिक पदाधिकारी।

अस्पताल में मौजूद जज उत्तम आनंद के रिश्तेदार और न्यायिक पदाधिकारी।

जज को टक्कर मारने के आधे घंटे बाद ही ऑटो गोविंदपुर में पेट्रोल पंप पर देखा गया था। CCTV फुटेज में इस बात का पता चला है।

जज को टक्कर मारने के आधे घंटे बाद ही ऑटो गोविंदपुर में पेट्रोल पंप पर देखा गया था। CCTV फुटेज में इस बात का पता चला है।

सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल दखल से इनकार किया
सुप्रीम कोर्ट में भी यह मामला उठाया गया। पूर्व एडिशनल सॉलिसिटर जनरल विकास सिंह ने केस की CBI जांच करवाने की अपील की। इस पर CJI एनवी रमना ने कहा कि इस मामले में झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस डॉ. रविरंजन से बात की है। हाईकोर्ट ने पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारियों को नोटिस जारी किया है। फिलहाल उन्हें ही केस हैंडल करने दीजिए, अभी हमारे दखल की जरूरत नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *