Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

‘झुंड की निर्माता ने ‘द कश्मीर फाइल्स को टैक्स फ्री करने पर उठाए सवाल, पूछा- ‘किस आधार पर किया जाता है?’

मुंबई

‘द कश्मीर फाइल्स’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ने बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। 8वें दिन भी फिल्म ने धुआंधार कमाई की है। फिल्म 90 के दशक में कश्मीरी पंडितों के पलायन की कहानी है। विवेक अग्निहोत्री की इस फिल्म को देश के कई राज्यों में टैक्स फ्री किया गया है। इनमें उत्तर प्रदेश, हरियाणा, गुजरात, मध्य प्रदेश, बिहार, कर्नाटक और गोवा सहित कुछ दूसरे राज्य शामिल हैं। फिल्म के टैक्स फ्री होने पर अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘झुंड’ की निर्माता सविता राज ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि कश्मीरी पंडितों की कहानी को पर्दे पर दिखाया जाना अच्छी बात है लेकिन उनकी फिल्म भी महत्वपूर्ण विषय पर बनी है।