Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

KRK ने अक्षय कुमार की बच्चन पांडे के लिए किया ऐसा ट्वीट, सोशल मीडिया यूजर्स बोले- ‘द कश्मीर फाइल्स के खिलाफ प्रोपेगेंडा

मुंबई

बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी’ एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar)  स्टारर फिल्म बच्चन पांडे (Bachchhan Paandey) रिलीज हो चुकी है। अक्षय कुमार के साथ कृति सेनन (Kriti Sanon), जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez), पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) और अरशद वारसी (Arshad Warsi) स्टारर बच्चन पांडे ने पहले दिन 13 करोड़ से अधिक का कलेक्शन किया है। फिल्म को लेकर दर्शकों और क्रिटिक्स के मिक्स रिव्यूज मिल रहे हैं। इस बीच अभिनेता व क्रिटिक केआरके(KRK)  ने फिल्म को लेकर ट्वीट किया। इस ट्वीट में कमाल आर खान (Kamaal R Khan) ने कुछ ऐसा लिखा जिसकी वजह से वो ट्रोल होने लगे। कमाल आर खान के ट्वीट को विवेक अग्निहोत्री (Vivek Ranjan Agnihotri) की फिल्म द कश्मीर फाइल्स (The Kashmir files) के खिलाफ प्रोपगेंडा बताया जा रहा है।