Sunday, July 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

झूठे मुकदमे में फंसाने का आरोप

  • बैजनाथ सागरमल बिहाणी ट्रस्ट की दुकानों के दुकानदार मिले एसपी से
    हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)।
    जनरेटर चोरी के संबंध में जंक्शन पुलिस थाना में दर्ज मुकदमे को झूठा बताते हुए बैजनाथ सागरमल बिहाणी ट्रस्ट की दुकानों के दुकानदार सोमवार को जिला पुलिस अधीक्षक से मिले। उन्होंने रंजिशवश झूठा मुकदमा दर्ज करवाने का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच करवा न्याय दिलाने की गुुहार लगाई। दुकानदारों ने बताया कि वे जंक्शन बाजार में रेलवे स्टेशन रोड पर बैजनाथ सागरमल बिहाणी ट्रस्ट की दुकानों में व्यवसाय करते हैं। उनकी दुकानों के पीछे ट्रस्ट की इमारत है जिसमें बने एक शैड में दुकानदार अनिल कुमार ने अपना जनरेटर रखा हुआ था। उक्त ट्रस्ट की भूमि जो कि अरबों रुपयों की बेशकीमती भूमि है, को महाराजा गंगासिंह की ओर से ट्रस्ट के लिए शर्तो पर मात्र धर्मशाला के लिए आवंटित किया गया था।