Saturday, May 2निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

झूला झूलते हुए बिगड़ा भारती सिंह का बैलेंस, धड़ाम से गिरीं और फिर…

कॉमेडी क्वीन भारती सिंह (Bharti Singh) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। भारती सिंह ऑनस्क्रीन हों या फिर ऑफस्क्रीन, वो किसी भी मौके पर अपने फैन्स के चेहरे पर मुस्कान लाने का एक भी मौका नहीं छोड़ती हैं। इस बीच भारती ने एक मजेदार वीडियो शेयर किया है, जिसे फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं।

झूले से गिरीं भारती सिंह
दरअसल भारती सिंह एक छोटा सा वीडियो क्लिप इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में भारती सिंह, झूले पर बैठी हैं। ये झूला पेड़ से टंगा हुआ है और एक दम देसी है। भारती झूले पर मस्ती कर रही हैं। वहीं भारती के साथ मौजूद एक महिला उनको झूला झुला रही हैं। लेकिन अचानक झूला झूलते- झूलते भारती का बैलेंस बिगड़ जाता है और वो गिर पड़ती हैं। 

गिरने के बाद भी हंसती हैं भारती
इस वीडियो की मजेदार बात ये है कि भारती सिंह झूले से गिरने के बाद भी हंसती रहती हैं। वहीं अच्छी बात ये है कि भारती को गंभीर चोट नहीं लगी। भारती ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, ‘हैप्पी संडे, गिर गिर से संभला जाता है, कमर तो गई।’

कोरोना और मां की बात कर रो पड़ीं भारती
याद दिला दें कि भारती सिंह का बचपन काफी मुश्किलों से भरा रहा है। वहीं भारती ने सफलता पाने के लिए खूब मेहनत की है। कुछ वक्त पहले भारती सिंह की मां कोरोना संक्रमित हो गई थीं और इस बारे में भारती सिंह, सोनू सूद के सामने बात करते हुए रो पड़ी थीं। भारती का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।

क्या बोली थीं भारती सिंह
वीडियो में भारती सिंह कहती दिख रही थीं, ‘ये कोरोना इतना रुला रहा है इतनी जाने ले रहा है कि खुद की मम्मी कोरोना पॉजिटिव हो गईं थीं। जब मम्मी का फोना आता था कि सामने एक अंकल हैं उनकी डेथ हो गई है। वो रोती थीं मेरे को ये डर लगता था कि कहीं मेरे को कोई फोनो तो नहीं आएगा। इसने इतना तोड़ दिया है सर कोरोना ने।’ भारती की बात सुनकर न सिर्फ सोनू सूद बल्कि नोरा फतेही की भी आंखें नम हो गई थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *