Wednesday, May 13निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

झोलाछाप डॉक्टर ने लगाया इंजेक्शन, तड़प कर मौत

दौसा

झोलाछाप (बंगाली) डॉक्टर ने इलाज के नाम पर महिला को मार डाला। महिला खांसी-जुकाम की दवा लेने गई थी। क्लिनिक पर मौजूद युवक ने एक-एक कर 2 इंजेक्शन लगाए, जिससे महिला की हालत और बिगड़ गई। दर्द से वह चिल्लाती रही और दम तोड़ दिया। जांच के लिए उसे सरकारी अस्पताल में ले गए। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद युवक वहां से भाग निकला। महिला के पिता ने आरोपी के खिलाफ दौसा के मंडावली थाने में FIR कराई है। मामला लासोट उपखंड के बिनोरी गांव का है।