Tuesday, May 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

टाउन बाजार बंद-चक्काजाम व जनआक्रोश सभा कल

  • जिला अस्पताल के समक्ष 68वें दिन भी जारी रहा बेमियादी धरना
    हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)।
    टाउन के महात्मा गांधी स्मृति राजकीय जिला चिकित्सालय को जंक्शन में नवां बाइपास पर निर्माणाधीन राजकीय मेडिकल कॉलेज के पास स्थानांतरित करने के विरोध में जिला अस्पताल बचाओ संघर्ष समिति की ओर से शुरू किए गए आंदोलन की आगामी कड़ी में मंगलवार को टाउन का बाजार बंद व सांकेतिक चक्काजाम की घोषणा की गई है। सांकेतिक चक्काजाम भारत माता चौक पर होगा। इस दौरान जनआक्रोश सभा भी आयोजित की गई। बाजार बंद, सांकेतिक चक्काजाम व जनआक्रोश सभा को लेकर संघर्ष समिति सदस्यों का जनजागृति अभियान सोमवार को भी जारी रहा। इसके तहत समिति सदस्यों ने टाउन शहर की अम्बेडकर कॉलोनी, भभूतासिद्ध कॉलोनी, वार्ड नम्बर 27 सहित बाजार, अन्य वार्डांे व मोहल्लों में घर-घर पहुंचकर नागरिकों को अधिकाधिक संख्या में चक्काजाम व जनआक्रोश सभा में पहुंच इस मांग को मनवाने के लिए सरकार पर दबाव बनाने का आह्वान किया गया।