Thursday, May 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

दुर्दशा का शिकार हो रहा वार्ड 27 का अम्बेडकर पार्क

  • वार्डवासियों ने लगाया विकास के नाम पर भेदभाव करने का आरोप
    हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)।
    टाउन के वार्ड नम्बर 27, अम्बेडकर कॉलोनी स्थित अम्बेडकर पार्क देखभाल के अभाव में दुर्दशा का शिकार हो रहा है। सफाई व्यवस्था के बिना पार्क में गंदगी का माहौल है। यहां बैठना तो दूर पास से निकलना भी मुश्किल है। पार्क में निराश्रित पशुओं का जमावड़ा रहने से गंदगी फैली हुई है। यह पार्क असामाजिक तत्वों की शरणस्थली बना हुआ है। इससे आसपास के लोगों में किसी प्रकार की अनहोनी होने का भय रहता है। वार्डवासियों का आरोप है कि नगर परिषद की ओर से उनके वार्ड के साथ विकास कार्यांे की दृष्टि से सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। नगर परिषद शहर के चौक-चौराहों पर अन्य वार्डांे में बने पार्कांे के जीर्णाेद्धार के लिए तो लाखों रुपए खर्च कर रही है लेकिन उनके वार्ड के अम्बेडकर पार्क की सुध लेने का उनके पास समय नहीं है।