टेलीविजन रियलिटी शो बिग बॉस में इन दिनों सभी घरवाले मुख्य घर में जगह बनाने के लिए मशक्कत कर रहे हैं। सभी घरवालों को बीते दिन नोट छापने का एक टास्क दिया था, जिसे पूरा करने वाले को घर के सभी हिस्सा का एक्सेस मिल जाएगा। हालांकि इस टास्क के दौरान प्रतीक सहजपाल और करण कुंद्रा ने अपना आपा खो दिया। फिजिकल फाइट करते हुए करण ने प्रतीक को उठाकर जमीन पर बुरी तरह पटका था, जिसके बाद शो के फैंस और कई सेलेब्स करण को शो से निकालने की डिमांड कर रहे हैं।
शो की एक्स कंटेस्टेंट रहीं देवोलीना भट्टाचार्या ने ट्विटर पर इस लड़ाई की निंदा करते हुए लिखा, क्या वाकई। उनकी परेशानी क्या है। क्या बिग बॉस फिर से इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि कोई हेल्थ इशू की वजह से एविक्ट हो जाए या हड्डी पसली टूट जाए। प्रतीक और करण की एक क्लिप देखी, ये बहुत बुरा है। करण कुंद्रा को क्या हो गया है।