Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

‘टिल डेथ’ फेम मेगन फॉक्स ने बॉयफ्रेंड से की सगाई, मशीन गन केली ने एक्ट्रेस को बरगद के पेड़ के नीचे किया प्रपोज ​​​​​​​

पॉपुलर अमेरिकन एक्ट्रेस और मॉडल मेगन फॉक्स ने अपने बॉयफ्रेंड मशीन गन केली से सगाई कर ली है। इस बात की जानकारी मेगन फॉक्स ने सोशल मीडिया पर गन केली के साथ इंगेजमेंट की एक रोमांटिक वीडियो शेयर कर दी है। इस वीडियो में एक बेहद खूबसूरत लोकेशन पर गन केली घुटने पर बैठकर मेगन को प्रपोज और इंगेजमेंट रिंग पहनाते नजर आ रहे हैं। गन केली ने मेगन को उसी बरगद के पेड़ के नीचे प्रपोज किया है, जहां दोनों एक-दूसरे के प्यार पड़े थे।

गन केली ने मुझे शादी के लिए प्रपोज किया और मैंने हां कहा
मेगन फॉक्स ने इस रोमांटिक वीडियो को शेयर कर लिखा, “जुलाई 2020 में हम इस बरगद के पेड़ के नीचे बैठे थे। हमने जादू मांगा। हम उस दर्द से बेखबर थे, जिसका सामना हम इतने कम समय में एक साथ करेंगे। वर्क और सैक्रिफाइस से अनजान, जो रिश्ते को हमसे चाहिए। लेकिन, हम प्यार के नशे में धुत्त हैं। और कर्म। किसी तरह डेढ़ साल बाद एक साथ नर्क में घूमने के बाद। और जितना मैंने सोचा था उससे ज्यादा हंसने के बाद उसने मुझे शादी के लिए प्रपोज किया, और मैंने हां कहा। और फिर हमने एक-दूसरे का खून पिया-1.11.22।” दोनों का यह वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है और सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो रहा है। फैंस समेत कई सेलेब्स वीडियो पर कमेंट कर मेगन और गन केली को बधाई भी दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *