नई दिल्ली शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) पेपर लीक मामले में गिरफ्तार आरोपियों ने मुंशीपुलिया चौराहे के पास दस-दस हजार रुपयों में नौ लोगों को प्रश्नपत्र बेचे थे। एसटीएफ ने इनके पास से 6-6 पन्ने के दो सेट की फोटोकॉपी और करीब 35 हजार रुपये बरामद किए गए। आरोपियों से पूछताछ के अनुसार परीक्षार्थियों की जानकारी जुटाई जा रही है।
एसटीएफ के अधिकारी के मुताबिक रविवार को पेपर लीक करने वाला गिरोह मुंशी पुलिया चौराहे से टेढ़ी पुलिया जाने वाले रास्ते पर एक होंडा सिटी कार में बैठकर नेटवर्क चला रहा था। एजेंट परीक्षार्थियों से संपर्क कर डील फाइनल करते थे, फिर कार सवार सदस्यों के पास संदेश भेजकर प्रश्नपत्र की प्रतियां व्हाट्सएप पर भिजवाते थे। आरोपियों ने कुबूला कि वह प्रश्नपत्र के साथ उत्तर कुंजी भी दे रहे थे।