Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

टीम इंडिया का नया कप्तान: वर्ल्डकप के बाद रोहित शर्मा ही होंगे भारतीय टी-20 टीम के नए कप्तान

नई दिल्ली

टी-20 वर्ल्डकप 2021 के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली टी-20 टीम की कप्तानी छोड़ रहे हैं। रोहित शर्मा उनकी जगह भारतीय टी-20 टीम के नए कप्तान बनाए जाएंगे। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की है। रोहित फिलहाल भारत की वनडे और टी-20 टीम के उपकप्तान हैं और भारत की कप्तानी करते हुए उनका रिकॉर्ड भी काफी बेहतर है। रोहित ने अपनी कप्तानी में मुंबई को पांच बार आईपीएल का खिताब जिताया है। इसके अलावा उन्होंने निधास कप में भी भारत को विजेता बनाया था। इस सीरीज में विराट कोहली नहीं खेल रहे थे और रोहित को पूरी त्रिकोणीय सीरीज के लिए भारत का कप्तान बनाया गया था। 

विराट ने जब टी-20 टीम की कप्तानी छोड़ने का ऐलान किया था तब से ही रोहित का नाम कप्तानी की रेस में सबसे आगे चल रहा था। अब इस बात की पुष्टि भी हो चुकी है। इनसाइड स्पोर्ट्स की खबर के अनुसार टी-20 वर्ल्डकप के बाद आधिकारिक तौर पर रोहित को भारतीय टी-20 टीम का नया कप्तान नियुक्त किया जाएगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *