Thursday, May 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

टूर्नामेंट प्रमुख क्रेग टिली को उम्मीद, कोरोना की चपेट में आने के बावजूद साल का पहला ग्रैंडस्लैम खेलेंगे नडाल

नई दिल्ली

ऑस्ट्रेलियन ओपन के प्रमुख क्रेग टिली ने बुधवार को कहा कि उन्हें विश्वास है कि राफेल नडाल कोविड-19 संक्रमित होने के बावजूद मेलबर्न में खेलेंगे। सर्बियाई खिलाड़ी नोवाक जोकोविच के ऑस्ट्रेलियन ओपन में न खेलने के नए संदेह सामने आए हैं। स्पेन के स्टार टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने सोमवार को कहा था कि अबू धाबी में एक प्रदर्शनी टूर्नामेंट से घर लौटने के बाद उनकी कोरोना जांच की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 20 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन ने कहा कि वह अपनी सभी प्रतिबद्धताओं की जांच कर रहे हैं। वही, ऑस्ट्रेलियन ओपन के निदेशक ग्रेग टिली का मानना है कि नडाल जनवरी में अपने दूसरे ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब को जीतने के लिए ठीक हो जाएंगे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *