Thursday, May 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

टेस्ट सीरीज से पहले गरजे कप्तान एल्गर, कहा- भारत के खिलाफ घर में हमारी टीम काफी मजबूत

सेंचुरियन

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला रविवार से खेला जाएगा। दोनों टीमों के दरम्यान यह मैच सेंचुरियन के सुपर सुपर स्पोर्ट्स पार्क में होगा। बीते एक साल में भारत ने टेस्ट क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है इस बात से दक्षिण अफ्रीका भी परिचित है। मैच शुरू होने के एक दिन पहले दक्षिण अफ्रीका के कप्तान डीन एल्गर ने बयान दिया है। उनका कहना है कि घरेलू परिस्थितियों ने मेजबान टीम को तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में बढ़त दिला दी है। 

2021 में भारत का टेस्ट में शानदार प्रदर्शन

साल 2021 में टेस्ट क्रिकेट में भारत के प्रदर्शन की बात की जाए तो वह काफी शानदार रहा है। इस वर्ष की शुरुआत में भारत ने टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को उसकी ही सरजमीं पर 2-1 से पटखनी दी। वहीं, भारत आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने में सफल रहा जहां उसे न्यूजीलैंड के खिलाफ हार मिली। इसके अलावा इंग्लैंड में खेली टेस्ट सीरीज में भारत 2-1 से आगे है। हाल ही घरेलू टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को शिकस्त दी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *