Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

टॉप-3 में पहुंचे शिखर धवन

नई दिल्ली

तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा (33 रन पर चार विकेट) की शानदार गेंदबाजी और सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (नाबाद 62) के बेहतरीन अर्धशतक के दम पर पंजाब किंग्स ने चोटी की टीम गुजरात टाइटंस को 24 गेंद शेष रहते आठ विकेट से पीट दिया। शिखर धवन ने इस मैच में 53 गेंदों का सामना करते हुए 8 चौके और 1 छक्का लगाया। इसके साथ ही वह आईपीएल 2022 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाडियों की सूची में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। 

पंजाब किंग्स के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन 10 मैचों में 369 रन बना चुके हैं। इस सीजन वह तीन अर्धशतक लगा चुके हैं। इस दौरान उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 88 रन रहा है। 

पंजाब ने गुजरात को  20 ओवर में आठ विकेट पर 143 रन के सामान्य स्कोर पर रोकने के बाद 16 ओवर में दो विकेट पर 145 रन बनाकर एकतरफा जीत हासिल की। गुजरात की 10 मैचों में यह दूसरी हार है लेकिन 16 अंकों के साथ उसका तालिका में शीर्ष स्थान कायम है। दूसरी तरफ पंजाब ने 10 मैचों में पांचवीं जीत हासिल की और पांचवें स्थान पर पहुंचकर उसने अपनी उम्मीदों को कायम रखा।