Sunday, August 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

टोक्यो ओलिंपिक में भारतीय एथलीट

टोक्यो ओलिंपिक शुरू होने में अब 2 हफ्ते का ही समय बचा है। इससे पहले भारतीय बॉक्सर अमित पंघाल ने पहली बाजी मार ली है। वर्ल्ड नंबर-1 बॉक्सर को 52 किग्रा कैटेगरी में टॉप सीड मिली है। वहीं, सिमरनजीत कौर को 60 किग्रा वेट कैटेगरी में चौथी सीड मिली है। यह उपलब्धि हासिल करने वाली वे अकेली भारतीय महिला हैं।

बॉक्सर में सिर्फ अमित और सिमरनजीत को ही सीड मिली है। टोक्यो ओलिंपिक इस साल 23 जुलाई से 8 अगस्त के बीच होना है। यह गेम्स पिछली साल होने थे, जो कोरोना के कारण टाल दिए गए थे। भारत की ओर से 18 खेलों के लिए कुल 124 एथलीट्स भेजे जाएंगे।

9 भारतीय बॉक्सर ओलिंपिक खेलेंगे
टोक्यो ओलिंपिक के लिए 9 भारतीय बॉक्सर ने क्वालिफाई किया है। पुरुषों में अमित पंघाल, मनीष कौशिक, विकास कृष्ण यादव, आशीष कुमार और सतीश कुमार हैं। वहीं, महिलाओं में सिमरनजीत, मैरी कॉम, लवलीना बोर्गोहैन और पूजा रानी हैं।

पंघाल से मेडल की पूरी उम्मीद
एशियन गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट अमित पंघाल से टोक्यो ओलिंपिक में भी मेडल की उम्मीद है। उन्होंने हाल ही में जर्मनी में हुए वर्ल्ड कप में गोल्ड जीता। वर्ल्ड चैंपियनशिप के सिल्वर मेडलिस्ट पंघाल ने लॉकडाउन में कोच अनिल धनकड़ के साथ ट्रेनिंग की। उन्होंने वर्ल्ड कप में गोल्ड जीतकर साबित कर दिया कि ट्रेनिंग सही दिशा में बढ़ रही है।

मोदी और आर्मी चीफ रावत को ट्विट कर कोच को साथ न ले जाने का दर्द बयां किया
फिलहाल, भारतीय बाक्सिंग टीम को इटली में ट्रेनिंग कर रही है। अमित के कोच अनिल धनखड़ और फिजियो रोहित कश्यम भी उनके साथ ही है। हालांकि, कोच और फिजियो को अमित के साथ ओलिंपिक में नहीं भेजा जाएगा। इसको लेकर वे कई बार मांग भी कर चुके हैं। अब अमित ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आर्मी चीफ विपिन रावत को ट्विट के जरिए धन्यवाद देते हुए इशारों में कोच और फिजियो के साथ नहीं जाने का दर्द भी बयां किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *