Saturday, June 27निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

टोक्यो ओलिंपिक में भारत का शेड्यूल:पहले दिन महिला तीरंदाजों का रैंकिंग राउंड, इसमें दिखाए परफॉर्मेंस के आधार पर तय होगा ड्रॉ

टोक्यो

टोक्यो ओलिंपिक की ओपनिंग सेरेमनी 23 जुलाई को होनी है। इस दिन कई खेलों में मुकाबलों की शुरुआत हो जाएगी। हालांकि, कोई मेडल दांव पर नहीं होगा।

महिला तीरंदाजीः 23 जुलाई, सुबह 5ः30 बजे से
भारतीय खिलाड़ियों में तीरंदाज दीपिका कुमारी एक्शन में होंगी। वे महिला तीरंदाजों के रैंकिंग राउंड में हिस्सा लेंगी। इस राउंड में 64 महिला तीरंदाज निशाना साधेंगी। सबसे ज्यादा पॉइंट लाने वाले तीरंदाज को पहली रैंक मिलेगी।

मुख्य ड्रॉ में नंबर-1 पॉजीशन पर रहने वाली तीरंदाज का सामना 64वें नंबर पर रहने वाली तीरंदाज से होगा। इसी तरह नंबर-2 का मुकाबला नंबर 63 से होगा। महिला तीरंदाजी में सिंगल्स इवेंट का राउंड ऑफ 64 और राउंड ऑफ 16 के मुकाबले 27 और 28 जुलाई को होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *