Thursday, May 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

टोक्यो पैरालिंपिक गेम्स:ब्राजील की मां-बेटी और ग्रीस के पिता-पुत्र टोक्यो पैरालिंपिक में हिस्सा ले रहे, तीरंदाजी, टेबल टेनिस और एथलेटिक्स में उतरेंगे

टोक्यो

टोक्यो पैरालिंपिक में ब्राजील की मां-बेटी और ग्रीस के पिता-पुत्र हिस्सा ले रहे हैं। ब्राजील की लेथिसिया रोड्रिग्स लेसरडा टेबल टेनिस और उनकी मां जेन कार्ला गोगेल तीरंदाजी में उतरेंगी। 18 साल की लेसरडा का पहला और जेन का यह चौथा पैरालिंपिक है। पहले जेने भी टेटे की खिलाड़ी थीं। लेसरडा दुनिया की नंबर-3 खिलाड़ी नॉर्वे की ऐडा डाहलेन से 3-0 से हार गईं। लेसरडा ने कहा, ‘मां के साथ यहां होना खास है। भविष्य में मैं पैरालिंपिक में अन्य खेल में भी हाथ आजमाउंगी।’गोगेल ने उम्मीद जताई कि एक दिन मां और बेटी एक ही इवेंट में उतरेंगी। उन्होंने कहा, ‘मेरे दिमाग में, जब तक मैं बहुत बूढ़ी नहीं हो जाती, या जब तक मेरी बाहें जवाब नहीं दे देतीं, तब तक मैं तीरंदाजी में हिस्सा लेती रहूंगी।‘

ग्रीस के 64 साल के लाजरोस स्टेफनिडिस और उनके बेटे लेओन्टियोस एथलेटिक्स में उतरेंगे।

ग्रीस के 64 साल के लाजरोस स्टेफनिडिस और उनके बेटे लेओन्टियोस एथलेटिक्स में उतरेंगे।

ग्रीस के लाजरोस और उनके बेटे लेओन्टियोस शॉट पुट में उतरेंगे, लेओन्टियोस ने पिता की एकेडमी में की ट्रेनिंग
ग्रीस के 64 साल के लाजरोस स्टेफनिडिस और उनके बेटे लेओन्टियोस एथलेटिक्स में उतरेंगे। दोनों शॉट पुट के खिलाड़ी हैं। जब स्टेफनिडिस ने एथलेटिक्स क्लब बनाने का फैसला किया तो वह विकलांगों को खेल का अभ्यास करने और उनके जैसे पैरा एथलीट बनने के अधिक अवसर देना चाहते थे। उनका बेटा ही क्लब का पहला स्टार होगा। अब दोनों एक साथ ओलिंपिक में उतरेंगे। 64 साल के लाजरोस ने कहा, ‘यह खेल की बेस्ट स्टोरी है। मैं अभी से खुद को विजेता मान रहा हूं।’22 साल के लेओन्टियोस 31 अगस्त को शॉट पुट एफ20 के इवेंट में हिस्सा लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *