Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

ट्रक की टक्कर से स्टूडेंट की मौत

श्रीगंगानगर

जिले के रायसिंहनगर इलाके के मुकलावा में गुरुवार सुबह बस स्टैंड पर खड़े एक स्कूल स्टूडेंट को ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे स्टूडेंट की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। आसपास के लोगों ने स्टूडेंट को संभाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। स्टूडेंट मुकलावा का ही रहने वाला होने के कारण उसे आसपास के लोगों ने पहचान लिया और परिवार और मुकलावा पुलिस को सूचना दी।

स्कूल के लिए निकला था स्टूडेंट
गांव मुकलवा के सरकारी स्कूल का स्टूडेंट निखिल (16) पुत्र सतपाल सुबह स्कूल के लिए निकला था। वह बस स्टैंड पर सड़क के किनारे खड़ा था। इसी दौरान सड़क पर तेज गति से आ रहे ट्रक ने निखिल को टक्कर मारी। इससे उसकी मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। इन लोगों ने स्टूडेंट के परिवार के बारे में जानकारी जुटाई तथा परिवार और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ट्रक चालक का पता लगाने का प्रयास कर रही है।