Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

ट्रोला ने 10 लोगों को कुचला, एक की मौत

पाली

पाली में सोमवार को ट्रोले ने 10 लोगों को रौंद दिया। इस सड़क हादसे में एक की मौत हो गई जबकि 8 लोग घायल हो गए। हादसा सोजत थाना क्षेत्र के सांडियां गांव के पास हुआ। अनियंत्रित ट्रोला लोगों को रौंदते हुए चाय के ढाबे में जा घुसा। कई घायल टायरों में फंसे रहे। ऐसे में मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है। कई घायल हाईवे पर इधर-उधर गिरे। घायलों को इलाज के लिए सोजत हॉस्पिटल ले गए। यहां से दो गंभीर लोगों को जोधपुर रेफर किया गया।

सीओ सोजत हेमंत जाखड़ ने बताया कि ब्यावर की तरफ से आ रहा ट्रोला चालक सामने से ई पिकअप को बचाने के चक्कर में हाई मास्क लाइट से टकरा गया। यहां टकराते हुए वह चाय के ढाबे में जा घुसा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे में ढाबा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। बचाव टीम क्षतिग्रस्त ट्रोला को जेसीबी के सहायता से ढाबे से बाहर निकालने में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *