Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

ट्विटर इंडिया के पूर्व MD को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस

नई दिल्ली

ट्विटर इंडिया के पूर्व मैनेजिंग डायरेक्टर मनीष माहेश्वरी को सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने उनसे 4 हफ्ते में जवाब मांगा है। एक विवादित वीडियो से जुड़े मामले में उन्हें गाजियाबाद की लोनी बॉर्डर पुलिस ने नोटिस जारी किया था, जिसे कर्नाटक हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया था, लेकिन अब पुलिस की अर्जी पर सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक हाईकोर्ट के आदेश को पलट दिया है।

CJI एनवी रमना, जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस हेमा कोहली की पीठ ने शुक्रवार को इस मामले की सुनवाई की। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने हाईकोर्ट के अधिकार क्षेत्र पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा- मामला UP का होते हुए भी कर्नाटक हाईकोर्ट ने आदेश कर दिया। इस पर गौर करने की जरूरत है। इस तथ्य को भी अनदेखा नहीं कर सकते हैं कि समन क्यों जारी किया गया था। यह 41A नोटिस था, इसलिए गिरफ्तारी का कोई सवाल ही नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *