नई दिल्ली
आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Koo App ने मतदाता जागरूकता अभियान शुरू किया है। कू ने कहा है कि वह अपने प्लेटफॉर्म पर कई भारतीय भाषाओं में कई हाइपरलोकल पहल पेश करेगा। इस पहल का मकसद वोट डालने से पहले मतदाताओं को सशक्त बनाने, जोड़े रखने और जानकारी देना है। भारतीय भाषाओं में ऑनलाइन अभिव्यक्ति को सक्षम बनाने वाले सबसे बड़े मंच के रूप में Koo App चुनावी प्रक्रिया में मतदाताओं का भरोसा बढ़ाने के लिए बेहतरीन फीचर्स पेश करने के साथ जागरूकता अभियान चलाएगा।
चुनावी राज्यों के मतदाताओं के लिए Koo App एक स्पेशल सेक्शन लॉन्च करेगा। इनमें हिंदी, पंजाबी, मराठी आदि भाषाओं में लाइव अपडेट्स, उम्मीदवारों और पार्टियों के बारे में समाचार और निर्वाचन क्षेत्र के स्तर की घोषणाओं की जाएंगी। इसके अलावा चुनाव से संबंधित विषयों पर खुली चर्चा के लिए Koo रीयल टाइम में देसी भाषाओं में चैट रूम की भी पेशकश करेगा। इस दौरान मंच पर मौजूद लाइव फीचर यूजर्स को सेशंस बनाने, अपनी कम्यूनिटी को हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित करने और इंटरफ़ेस के माध्यम से घटनाओं को तुरंत जानने का मौका देगा।