Tuesday, May 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

Vivo के इस फोन ने कैमरा रैंकिंग में iPhone 13 को छोड़ा पीछे

नई दिल्ली

वीवो ने पिछले साल भारतीय बाजार में Vivo X70 सीरीज लॉन्च की थी। उसके बाद आईफोन 13 सीरीज की लॉन्चिंग हुई थी। अब Vivo X70 Pro ने कैमरा परफॉर्मेंस के मामले में iPhone 13 को पीछे छोड़ दिया है। DxOMark ने कैमरा टेस्ट की रिपोर्ट जारी की है। Vivo X70 Pro की रैकिंग Vivo X50 Pro+ के बराबर है और Vivo X60 Pro+ से अधिक है।

Vivo X70 Pro+ ने इस लिस्ट में आसुस के फोन को पीछे छोड़ते हुए 8वां स्थान हासिल किया है। इस लिस्ट में 144 अंकों के साथ Huawei P50 Pro पहले नंबर पर है। दूसरे नंबर पर 143 अंकों के साथ Xiaomi Mi 11 Ultra और तीसरे नंबर पर 139 अंकों के साथ Huawei Mate 40 Pro+ है।