उदयपुर
उदयपुर शहर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां ठगों ने सब्जी बेचने वाली एक बुजुर्ग महिला को झूठा डर दिखाया कि उसका बेटा किडनैप हो गया है। इसके बाद बदमाशों के चंगुल से छुड़ाने के बहाने एक किलो चांदी के कड़े ले भागा। घटना रविवार शाम को शहर के बीचोबीच सबसे व्यस्त देहलीगेट चौराहे पर हुई। बदमाश वृद्धा के कड़े उतरवाने के लिए सुनार की दुकान पर ले गया और 100 रुपए भी वृद्धा से ही दिलवाए। फिर एक जगह वृद्धा को छोड़कर भाग निकला।