जयपुर
1985 बैच की आईएएस अधिकारी उषा शर्मा को राजस्थान का चीफ सेक्रेटरी बनाया गया है। कार्मिक विभाग ने आधिकारिक आदेश जारी कर दिए है। सीएम अशोक गहलोत ने उषा शर्मा को मुख्य सचिव बनाकर एक साथ कई समीकरण को साधे हैं। सीएम गहलोत ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का नारा ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ को साकार करने के लिए उषा शर्मा को मुख्य सचिव बनाकर राजस्थान की आधी आबादी को साधने की कवायद की है। उषा शर्मा को मुख्य सचिव बनाने के लिए विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी ने अपने तरीके से लाॅबिंग की। ब्राह्मण वोटरों को ध्यान में रखकर सीएम गहलोत ने उषा शर्मा के नाम पर मुहर लगा दी। राजस्थान में वर्ष 2009 में पहली महिला मुख्य सचिव के रूप में कुशल सिंह की नियुक्ति हुई थी। सीएम अशोक गहलोत के कार्यकाल में ही पहली महिला सचिव की नियुक्ति हुई थी।