Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

ठेके के विरोध में धरना, ठेकेदार पर गाड़ी से टक्कर मारने का आरोप

-ठेकेदार का आरोप- गोदाम संचालित करने के नाम पर मांग रहे पैसे
श्रीगंगानगर।
एसएसबी रोड पर शराब ठेके के विरोध में मोहल्लावासियों द्वारा लगाए जा रहे धरने पर विवाद हो गया। इसकी सूचना पाकर पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और विवाद स्थल मौजूद वाहनों को थाना ले गए। ठेके के विरूद्ध जारी धरने की अगुवाई कर रही पार्षद कमला बिश्नोई ने शराब ठेके के संचालक के पिता सहित कई लोगों पर गाड़ी चढ़ाने और मारपीट करने का आरोप लगाया तो दूसरी और शहर के दर्जन भर से अधिक ठेकेदारों ने पार्षद पर 25 हजार रुपए प्रतिमाद के हिसाब से मांगने का आरोप लगाया है। पार्षद कमला बिश्नोई ने बताया कि वार्ड में ठेकेदार द्वारा शराब गोदाम खोलने के लिए भवन किराए पर लिया गया परन्तु गोदाम की आड़ में यहां सरेआम शराब बेची जाने लगी। इसका विरोध करते हुए ठेकेदार से इसे बन्द करने के लिए कहा लेकि न उसने सुनवाई नहीं की। इस पर मोहल्लेवासियों के साथ ठेके हो हटाने के लिए तीन दिन से धरना लगाया जा रहा था। गुरुवार को भी मोहल्लेवासियों के साथ सुबह धरना स्थल पर मौजूद थी। दोनों पक्षों की ओर से इस मामले में एक दुसरे के खिलाफ केस दर्ज करने के लिए परिवाद सौंपा गया है।