नई दिल्ली
ट्विंकल खन्ना अपने सेंस ऑफ ह्यूमर के लिए जानी जाती हैं। एक्टिंग की दुनिया से दूर ट्विंकल इन दिनों सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं। आए दिन वह अपने सोशल हैंडल से कुछ न कुछ शेयर करती हैं, जिसकी वजह से वह लाइम लाइट रहती हैं। इसी बीच एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपने बपचन की एक तस्वीर शेयर की हैं, जिसमें वह अपनी छोटी बहन क्यूट रिंकी खन्ना और मां डिंपल कपाड़िया दिखाई दे रही हैं। इस फोटो के साथ ही साथ एक्ट्रेस ऑगस्टे रोडिन (Auguste Rodin) की मशहूर कांस्य की मूर्ति ‘द थिंकर’ की भी एक फोटो शेयर किया। फोटो शेयरिंग प्लेटफार्म पर ये दोनों तस्वीरें वायरल हो चुकी हैं, यूजर्स से लेकर सितारे भी उनके पोस्ट पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।