Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

सोनम कपूर ने कर्नाटक विवाद पर उठाया सवाल, पगड़ी चॉइस है तो हिजाब क्यों नहीं?

मुंबई

कर्नाटक के हिजाब विवाद पर अब सोनम कपूर ने सवाल उठाया है। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर दो फोटोज शेयर की हैं। एक में शख्स ने पगड़ी पहनी है और दूसरी में महिला ने हिजाब। सोनम ने साथ में सवाल किया है, पगड़ी चॉइस हो सकती है तो हिजाब क्यों नहीं? सोनम कपूर इस वक्त लंदन में हैं। यह मामला उन तक भी पहुंच गया। इससे पहले कंगना रनौत, शबाना आजमी और जावेद अख्तर इस मामले पर सोशल मीडिया पर लिख चुके हैं। भारत में हिजाब मामले पर बवाल मचा हुआ है। इस मुद्दे पर बॉलीवुड भी दो हिस्सों बंटता नजर आ रहा है।