Tuesday, May 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

डीएसईयू में निकलीं लेक्चरर, प्रोफेसर के 236 पदों पर भर्तियां

दिल्ली सरकार के अधीन दिल्ली स्किल एंड एंटरप्रेन्योरशिप यूनिवर्सिटी (डीएसईयू) में लेक्चरर, असिस्टेंट प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसर के पदों पर भर्तियां निकलीं हैं। उम्मीदवारों के लिए कुल 236 पदों पर भर्तियां निकलीं हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट  dseu.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों के पास ऑनलाइन आवेदन करने के लिए 25 जनवरी, 2022 तक का समय है। उम्मीदवारों के पंजीकरण के बाद उनके आवेदन पत्रों की जांच करते हुए उन्हें साक्षात्कार, परीक्षा व अन्य जानकारियों के लिए ईमेल व फोन के माध्यम से सूचित किया जाएगा। उम्मीदवार वेबसाइट में जाकर भर्ती विवरण पात्रता, अनुभव, चयन मानदंड और अन्य जानकारियों को जाकर देख सकते हैं।  
DSEU Recruitment 2022 की ये है महत्वपूर्ण तिथियां

  • ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू : 10 जनवरी 2022
  • ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 25 जनवरी 2022

DSEU Recruitment 2022 के लिए ये है पदों का विवरण

  • लेक्चरर – 138 पद
  • सहायक प्रोफेसर – 38 पद
  • एसोसिएट प्रोफेसर – 23 पद
  • प्रोफेसर – 13 पद
  • अभ्यास के सहायक प्रोफेसर – 13 पद
  • अभ्यास के एसोसिएट प्रोफेसर- 05 पद
  • अभ्यास के प्रोफेसर – 03 पद
  • कुल – 236 पद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *