Tuesday, May 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

डीएसटी की छोपमारी में पकड़ी गई 70 किलो पोस्त तस्करी

  • नहर पुल के निकट कार सवार 2 गिरफ्तार
    श्रीगंगानगर(सीमा सन्देश)।
    डीएसटी की सूचना पर सदर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो लोगों को कार में मादक पदार्थ की तस्करी करते पकड़ा है। एसपी राजन दुष्यंत के अनुसार सदर पुलिस की रिको चौकी इंचार्ज बलवंत कुमार ने टीएसटी की सूचना के आधार पर 12 मासी पुल चक-17 एमएल के निकट नाकाबंदी की। इस दौरान एक संदिग्ध कार में सवार दो लोग वहां से निकले, संदिग्धता के चलते पुलिस ने कार की तलाशी ली। इसमें 70 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने गंभीरता दिखाई और कार को जब्त कर लिया। कार सवार बीकानेर जिले नाथूसर निवासी हरीराम पुत्र उग्रसेन जाट घमूड़वाली थाना क्षेत्र के चक-65 एलएनपी वार्ड नंबर चार निवासी सुधीर कुमार सत्यपाल बिश्नोई के कब्जे से 3490 रूपए बरामद कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों को शुक्रवार मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर दोनों को पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया गया है। पूछताछ के दौरान आरोपितों ने स्वीकार किया कि वे रिको इलाके में ही पोस्त तस्करी करने आए थे, लेकिन इससे पहले ही पकड़े गए। प्रकरण में मादक पदार्थ की खरीद फरोख्त संबंधी जानकारी जुटाने के लिए आगामी अनुसंधान जवाहरनगर थाने के एसआई रामप्रताप के सुपुर्द किया गया है। एसपी राजन दुष्यंत के अनुसार डीएसटी के सिपाही दयाराम और राजेंद्र की इस कार्रवाई में विशेष भूमिका रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *