नई दिल्ली
पिछले कुछ सालों में डेबिट और क्रेडिट कार्ड से ट्रांजेक्शन को बढ़ावा मिला है। डेबिट कार्ड ने हमारे ट्रांजेक्शन को आसान और सुविधाजनक बना दिया है। अब आप कोई भी सामान और सेवाएं खरीदते हैं तो डेबिट कार्ड के माध्यम से आसानी से भुगतान भी कर लेते हैं। एक ओर जहां डेबिट और क्रेडिट कार्ड से हमारा काम आसान हुआ है, वहीं इसके साथ ही ऑनलाइन फ्रॉड भी बढ़ गया है। ऐसे में डेबिट कार्ड का डेटा सुरक्षित रखना अपने आप में एक चैलेंज है। आपको डेबिट कार्ड के माध्यम से लेन-देन करते समय सावधान रहना चाहिए, क्योंकि आप धोखाधड़ी के शिकार हो सकते हैं। जालसाज आपके खाते की जानकारी हासिल करने के लिए कई तरह की तकनीकों का इस्तेमाल करते रहते हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ तरीके बताएंगे, जिसे अपना कर आप अपने डेबिट कार्ड को सुरक्षित रख सकते हैं।