Thursday, September 3निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

डॉक्टर ने बताया-लता मंगेशकर को देखभाल की जरूरत

स्वर कोकिला लता मंगेशकर कोरोना से संक्रमित होने के बाद इन दिनों मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में ICU में भर्ती हैं। अस्पताल हर दिन बयान जारी कर उनके हेल्थ को लेकर अपडेट देता है। अब रविवार को भी अस्पताल में लता मंगेशकर का इलाज कर रहे डॉक्टर प्रतीत समधानी ने बयान जारी कर बताया है कि लता मंगेशकर को देखभाल की जरूरत है, इसलिए वे कुछ और दिनों तक ICU में डॉक्टरों की निगरानी में ही रहेंगी।

उनकी हालत अभी भी पहले जैसी ही है: प्रतीत समधानी
डॉक्टर प्रतीत समधानी ने बताया, “सिंगर लता मंगेशकर को देखभाल की जरूरत है, इसलिए वह कुछ और दिनों तक ICU में डॉक्टरों की निगरानी में ही रहेंगी। उनकी हालत अभी भी पहले जैसी ही है। किसी को भी उनसे मिलने की इजाजत नहीं है।” 92 साल की लता मंगेशकर को कोरोना और निमोनिया के चलते पिछले हफ्ते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें कोरोना के हल्के लक्षण भी थे।