Thursday, May 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

76 साल के कबीर बेदी कर चुके हैं चार शादियां, चौथी बीवी है एक्टर की बेटी से भी चार साल छोटी

16 जनवरी, 1946 को जन्मे कबीर बेदी 76 साल के हो गए हैं। 1971 से फिल्मी दुनिया में सक्रिय कबीर ने तकरीबन 60 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। इनमें बॉलीवुड फिल्मों के अलावा कई इंटरनेशनल फिल्में भी शामिल हैं।

उनकी चर्चित फिल्मों में ‘खून भरी मांग’,’मैं हूं ना’, ‘कच्चे धागे’, ‘ताजमहल’, ‘काइट्स’, ‘ब्लू’ सहित कई फिल्में शामिल हैं। कबीर बेदी ऐसे अभिनेता हैं जो अपने फिल्मी करियर के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ के चलते भी काफी सुर्खियों में रहे।