Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

डॉन के डर से सुसाइड मामले में खुलासा:लड़की के भाई ने डॉन बनकर किया था फोन, रुपए को लेकर हुआ था विवाद

कोटा

डॉन की धमकी से डरकर सुसाइड करने वाले मामले में अब नया खुलासा हुआ है। सुसाइड नोट में लिखे नाम और नंबर पर पुलिस ने पड़ताल की तो सामने आया कि डॉन कोई और नहीं बल्कि मृतक चंद्र प्रकाश के साथ काम करने वाली लड़की का भाई था। पूरा मामला रुपए के विवाद को लेकर है। धमकी देने वाला लड़की के मामा का बेटा है। इतना ही नहीं चंद्र प्रकाश की 14 नवंबर को शादी होनी थी, लेकिन धमकी से डर कर उसने पहले ही जान दे दी।

चंद्र प्रकाश के घरवालों ने बताया कि उसका 7 नवंबर को लग्न होना था। 14 नवंबर को शादी थी। परिवार में खुशी का माहौल था, लेकिन धमकी से परेशान होकर चंद्र प्रकाश ने घर में पंखे से फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। इधर, घर वाले थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। घरवालों ने यहां तक कह दिया कि यदि न्याय नहीं मिला तो तोड़फोड़ करेंगे और पुलिस को भी मारेंगे। थाने में घुसकर भी मारपीट करने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *