सीमा सन्देश न्यूज
श्रीगंगानगर। इलाके के प्रमुख चिकित्सक, समाजसेवी संस्थाओं से जुड़े डॉ. संदीप चौहान को निर्विरोध रोटरी प्रांतपाल निर्वाचित किया गया है। उनका निर्वाचन अहमदगढ़ (मलेरकोटला) में रोटरी इंटरनेशनल-3090 के सभी रोटरी क्लबों के सेमिनार में किया गया। इस सेमिनार में वर्तमान प्रांतपाल प्रवीण जिंदल ने डॉ. संदीप चौहान को आगामी वर्ष 2024-25 के लिए निर्विरोध प्रांतपाल चुने जाने की घोषणा की। सेमिनार में उपस्थित सभी क्लबों के पदाधिकारियों व सदस्यों ने डॉ. संदीप चौहान को फूलमालाएं पहनाकर शुभकामनाएं दीं। इस सेमिनार में पंजाब, हरियाणा व राजस्थान के लगभग 80 रोटरी क्लबों के 250 से अधिक प्रतिनिधि शामिल हुए। रोटरी के श्रीगंगानगर जिले में स्थित पांच क्लबों के लगभग 40 प्रतिनिधि इसमें उपस्थित थे।