Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

डॉ. मुकेश पोटलिया ने संभाला पीएमओ का कार्यभार

  • कहा- आमजन को समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाना रहेगी प्राथमिकता
    हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)।
    डॉ. मुकेश कुमार पोटलिया ने गुरुवार को विधिवत रूप से टाउन के महात्मा गांधी स्मृति राजकीय जिला चिकित्सालय के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी का पदभार ग्रहण किया। डॉ. पोटलिया को निवर्तमान पीएमओ डॉ. दीपक मित्र सैनी की ओर से पदभार ग्रहण करवाया गया। इस दौरान जिला अस्पताल के अन्य चिकित्सक मौजूद रहे। सभी ने नवनियुक्त पीएमओ डॉ. पोटलिया को माला पहनाकर बधाई दी। पीएमओ का कार्यभार संभालने के बाद मीडियाकर्मियों से मुखातिब हुए डॉ. मुकेश कुमार पोटलिया ने कहा कि जिला अस्पताल ने स्थापित होने के बाद से दिन-प्रतिदिन जनसेवा के उच्च मानक स्थापित किए हैं। अस्पताल स्टाफ भी पूरे जी-जान के साथ मरीजों की सेवा कर रहा है।