Thursday, September 3निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

हथियारों से लैस होकर मोहल्ले में मचाया उत्पात

  • बरसाए पत्थर, कार-बाइक तोड़ी, फायर करने का भी आरोप, टाउन के वार्ड नम्बर 35 की घटना
    हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)।
    टाउन के वार्ड नम्बर 35 में बुधवार रात हथियारों से लैस होकर आए कुछ जनों ने जमकर उत्पात मचाया। हमलावरों ने एक घर में घुसकर परिवार के सदस्यों पर र्इंट-पत्थर बरसाए और तोड़फोड़ की। घर के बाहर खड़ी कार व बाइक भी तोड़ दी। शोर सुनकर घरों से बाहर आए आसपास के लोगों पर भी र्इंट-पत्थर फेंके। हमले में पांच जनों के चोटें आई। इस घटना से मोहल्ले में दहशत फैल गई। इस संबंध में मुकदमा दर्ज करवाने के लिए टाउन पुलिस थाना में परिवाद सौंपा गया है।