Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

डॉ. सुनील बेनीवाल ने हृदय रोग किया शंकाओं का समाधान किया

श्रीगंगानगर। लायंस क्लब सेंटर और रुक्मणी बिरला हॉस्पिटल जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में हृदय रोग पर एक व्याख्यान का कल रात सुखाड़िया नगर मार्ग पर स्थित एक होटल में आयोजन किया गया। इसमें रुक्मणी बिरला हॉस्पिटल के वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. सुनील बेनीवाल ने हृदय रोग के बारे में स्लाइड शो के जरिए बहुत ही सारगर्भित तथा महत्वपूर्ण जानकारी उपस्थित लोगों को दी। उन्होंने हृदय रोग के कारण, बचाव और निदान के बारे में जहां अति आधुनिक चिकित्सीय जानकारियों को साझा किया, वही उपस्थितजनों की शंकाओं का भी समाधान किया।डॉक्टर बेनीवाल ने बताया कि रुक्मणी बिरला हॉस्पिटल में विश्व स्तरीय चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हैं। वे हर महीने के चौथे शनिवार को श्रीगंगानगर में आयोजित एक निशुल्क कैंप में सेवाएं प्रदान करते हैं। यह व्याख्यान लगभग 2 घंटे चला।मुख्य अतिथि रीजन चेयरमैन नरेंद्र चांगिया, विशिष्ट अतिथि जोन चेयरमैन गौरव गुप्ता, पूर्व रीजन चेयरमैन जगीरचंद फरमा, विनोद सेठी व निवर्तमान जोन चेयरमैन आशीष अरोड़ा थे। क्लब अध्यक्ष परविंदर लूणा, निवर्तमान अध्यक्ष केवल सचदेवा हॉस्पिटल एडमिन डिपार्टमेंट लवजीत पारीक और लोकेश अरोड़ा के सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *