Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

डोडा हादसे में सेना के जवान बने देवदूत

जम्मू

जम्मू-कश्मीर में डोडा जिले के ठाठरी में मेटाडोर के अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से दस लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में 15 से अधिक घायल हो गए हैं और इनमें से सात को एयरलिफ्ट करके जीएमसी जम्मू लाया गया। हादसे की जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोग घायलों की राहत और बचाव के लिए मौके पर पहुंचे। उन्होंने सेना के जवानों के साथ मिलकर घायलों को खाई से निकाला। जिसके बाद उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल सभी की हालत स्थिर बनी हुई है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के ठाठरी में सड़क दुर्घटना में हुई मौतों पर शोक व्यक्त किया है। पीएमएनआरएफ की ओर से जान गंवाने वालों के परिजनों को दो-दो लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए की सहायता दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *