Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

ड्रग्स सिंडिकेट को किसका संरक्षण है, देश को बताए सरकार : कांग्रेस

नई दिल्ली

कांग्रेस ने गुजरात के बंदरगाहों के देश में नशीले पदार्थों का प्रवेश द्वार बनने पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि सरकार को बताना चाहिए कि भारत में ड्रग्स माफियाओं के वैश्विक कारोबार को किसका संरक्षण है। बता दें कि बीती रोज गुजरात के मुंद्रा बंदरगाह में 500 किलो कोकीन बरामद की गई थी। 

कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने शुक्रवार को यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि गुजरात के बंदरगाहों पर लगातार विदेशों से बड़ी मात्रा में आ रहा कुछ ड्रग्स पकड़ा जा रहा है और कुछ ट्रकों में भरकर के पूरे देश में पहुंच रहा है। एक दिन पहले ही (कल) गुजरात के मुंद्रा बंदरगाह पर ईरान के रास्ते आया 52 किलो कोकीन पकड़ा गया है।

उन्होंने कहा कि यह बहुत चिंता की बात है कि गुजरात के बंदरगाह ड्रग्स के ‘गेट वे’ बन रहे हैं और वहां से बड़ी मात्रा में ड्रग्स लगातार देश की धरती पर आ कर हमारी युवा पीढी को बरबाद कर रहा है। गुजरात के अकेले मुंद्रा पोर्ट से 25 टन ड्रग्स पूरे देश में फैल गया लेकिन, सरकार इसे रोकने में असमर्थ रही है।