नई दिल्ली
ड्रग्स केस में बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को एनसीबी ने क्लीन चिट दे दी है। आर्यन खान के अलावा 5 और लोगों को क्लीन चिट दी गई है और उनका नाम एनसीबी की चार्जशीट में दाखिल नहीं है। आर्यन खान समेत कुल 20 लोगों को इस मामले में बीते साल गिरफ्तार किया गया था। इस केस में आर्यन खान को मुंबई की आर्थर रोड जेल में 22 दिन गुजारने पड़े थे। एनसीबी की पहली टीम ने आर्यन के पास ड्रग्स पाए जाने के भी आरोप लगाए थे, लेकिन नई बनी एसआईटी ने इन आरोपों को गलत पाया है। एजेंसी ने कोर्ट में दी अपनी रिपोर्ट में कहा कि आर्यन खान के खिलाफ पर्याप्त सबूत नहीं मिले हैं। इसलिए ड्रग्स केस में उन्हें क्लीन चिट दी जाती है।
आइए जानते हैं, किन लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल नहीं की गई है।
1. आर्यन खान
2. अविन साहू
3. गोपाल जी आनंद
4. समीर सैघन
5. भास्कर अरोड़ा
6. मानव सिंघल